Site icon OmExpress

‘योगी सरकार में विशेष रूप से दो समुदाय को बनाया जा रहा है निशाना’ – संत विष्णु विनोदम

आगरा। अरुण नरवार के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आगरा पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस संत विष्णु विनोदम भी आगरा पहुंचे थे। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और फिर वह पत्रकारों से भी रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने आगरा में सफाई कर्मचारी की पुलिस हिरासत में हुई मौत पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
संत विष्णु विनोदम ने कहा है कि सरकार ने पीड़ित परिवार को मात्र ₹10 लाख का मुआवजा दिया है जो कि न्याय नहीं है। सरकार को पीड़ित परिवार से कोई संवेदना नहीं है। वास्तव में प्रियंका गांधी ने ही उनके दर्द को समझा और सुना है। उन्होंने परिवार को आर्थिक मदद के साथ-साथ पूरा न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

दो समुदायों को बनाया जा रहा है निशाना
कांग्रेस संत विष्णु विनोदम का कहना था कि योगी सरकार में विशेष रुप से दो समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। इस सरकार में एक ब्राह्मण और दूसरा दलित बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है, आए दिन इन समाजों के साथ सफाई कर्मी अरुण जैसी की घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। वह तो सिर्फ तानाशाही रवैया अपनाकर सत्ता को हथियाने का प्रयास कर रही है।
धर्म का नाम लेकर अधर्म का काम हो रहा है
कांग्रेस संत विष्णु विनोद अम का कहना है कि भाजपा धर्म के नाम पर अधर्म की राजनीति करने में लगी हुई है। इसीलिए तो किसी की शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए विपक्ष को रोकने का भरकस प्रयास किया जाता है। धर्म के मार्ग पर कांग्रेस चली है और उसने कभी भी देश को धर्म के नाम पर टूटने नहीं दिया

Exit mobile version