Site icon OmExpress

योग गुरु व पत्रकार डॉ.प्रकाश सोनी का बीकानेर आगमन पर हुआ सम्मान

बीकानेर। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार कला एवं
सेवा संस्थान एवं स्वर्णकार ने उजाला दल के बैनर तले डॉ प्रकाश सोनी (सणखत)
कार्यकारी संपादक “स्वर्णकार सेतु” एवं योग गुरु निवासी मुंबई के बुधवार को बीकानेर आगमन पर स्वागत सम्मान किया गया। संस्थान के प्रदेशध्यक्ष हनुमान प्रसाद कड़ेल एवं उपाध्यक्ष पहलवान महावीर कुमार सहदेव द्वारा डॉ सोनी को साफा पहनाकर स्वागत किया।
बीकानेर प्रवास पर डॉ. सोनी का स्वागत करते हुए हनुमान प्रसाद कड़ेल ने स्वर्णकार सेतु राष्ट्रीय हिन्दी पत्रिका की प्रशंसा करते हुए समाज के लिए बहुत उपयोगी बताया। पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने 13 वर्षों से लगातार पत्रिका के प्रकाशन पर शुभकामनाएं दी। ज्ञात रहे डॉ प्रकाश सोनी 1999 में बीकानेर में रहकर साहित्य आचार्य गंगा शार्दूल संस्कृत महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी उन्होंने अपनी यादें भी ताजा की। समाज के विकास में बीकानेर के योगदान को बहुत ही अच्छा बताया।

पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने डॉ सोनी को साफा पहनाया एवं इस अवसर पर कहा कि समाज की पत्र पत्रिकाएं आज के दौर में समाज के व्यक्ति को लेनी चाहिए और पत्र-पत्रिकाओं का सम्मान भी करें,सदस्य बने ताकि सभी समाज बंधुओं को सामाजिक जानकारी मिल सके।

Exit mobile version