Site icon OmExpress

योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में युवाओं को नई तकनीक जारी की

पटना, ( अनमोल कुमार )।मंत्री सुमित कुमार सिंह के निजी मीडिया प्रभारी अनूप नारायण सिंह ने बताया कि जिले के लोगों से सुझाव के लिए मंत्री कोषांग विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा भी ईमेल जारी किया गया है जिसमें कोई भी युवा जिसके पास कोई बेहतर कार्य योजना आविष्कार है वह सीधे विभाग से संपर्क कर सकता है उसके लिए वजीफा की भी योजना विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की तरफ से चलाई जा रही है सारण जिले के विकास के लिए जो भी सुझाव आए हैं उसे भी सुझाव पर जिला प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने अविलंब कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है आयोजित कार्यक्रम में माझी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे राणा प्रताप सिंह ने मंत्री सुमित कुमार सिंह को पगड़ी और तलवार देकर सम्मानित किया इस अवसर पर जदयू नेता अजीत कुमार सिंह जिला जदयू अध्यक्ष विशाल सिंह राठौर जदयू समाज सुधार प्रकोष्ठ महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अमन कुमार सिंह अंजनी कुमार सिंह ( छपरा प्रभारी) धनंजय कुमार सिंह समेत कई गणमान्य जन उपस्थित थे ।

Exit mobile version