Site icon OmExpress

रंधावा, डोटासरा और जूली 24फरवरी को बीकानेर आएंगे



– बीकानेर लोकसभा निर्वाचन-2024 एवं भारत न्याय यात्रा को लेकर जिले के नेताओं,पदाधिकारियों और बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद-बिशनाराम सियाग
बीकानेर, – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के विषय में जिलेवार कार्यकर्ता संवाद अभियान जारी है।इसी क्रम में आगामी-24फरवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रन्धावा, प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बीकानेर आएंगे।
जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि रंधावा, डोटासरा और जूली तीनों नेता इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोकसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेसजनों से संवाद करेंगे। इस संवाद कार्यक्रम में पीसीसी सम्भाग प्रभारी,जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, जिले के एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष(युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक, महिला कांग्रेस आदि),पीसीसी/डीसीसी विभाग एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष,जिले के पूर्व बोर्ड/निगम अध्यक्ष व सदस्य, विधायक/विधायक उम्मीदवार, सांसद उम्मीदवार, पूर्व राज्य सभा सांसद, जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य,नगर निकायों के महापौर/सभापति/अध्यक्ष/प्रतिपक्ष के नेता,पार्षदगण,पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष/पूर्व विधायक/पूर्व सांसद/पूर्व विधायक उम्मीदवार/पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, नगर निकाय उप सभापति, उप जिलाप्रमुख,उप प्रधान, पीसीसी/डीसीसी ब्लॉकवार पर्यवेक्षक/प्रभारीगण, मण्डल/नगर अध्यक्षगण,सहकारी समितियों के अध्यक्षगण,बूथ लेवल एजेंट/बूथ अध्यक्षगण आदि सहित सद्भावी सभी कांग्रेसजन को आमन्त्रित किया गया है।

Exit mobile version