Site icon OmExpress

रक्तदान शिविर आयोजित करना पुनीत कार्य : सर्राफ

जयपुर : राजस्थान विश्वविद्यालय में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की स्मृति में लॉ कॉलेज छात्र संघ कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विधायक कालीचरण सर्राफ ने रक्तदान शिविर के आयोजक एवं छात्र नेता अनवर हुसैन की प्रसंशा करते हुए इसे पुनीत कार्य बताया। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यूनुस खान ने छात्र जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि हम भी निरंतर सेवा कार्यो का आयोजन करते थे। स्वामी विवेकानंद सबके लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। शिविर में उपमहापौर (ग्रेटर) पुनीत कर्णावत, युवा नेता प्रशांत यादव, विश्वविद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान छात्र नेता और बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।

Exit mobile version