बीकानेर ।बीकानेर संभाग चूरू जिले के रतनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान एक विवाहिता से सुलभ काम्पलेक्स में सामूहिक बलात्कार का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है।


बताया जा रहा है कि विवाहिता अपने मायके जाने के लिए निकली हुई थी, बीच रास्ते में कुछ युवकों ने उसे घेरकर उसके साथ बलात्कार किया। फिलहाल पुलिस ने पीडि़ता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर तीन जनों को हिरासत में ले लिया है।पुलिस के अनुसार 36 वर्षीय विवाहिता डीडवाना से कोलकाता अपने पीहर के लिए निकली थी।


19 मई की रात वह रतनगढ़ के राजकीय चिकित्सालय के पास स्थित रैन बसेरा के आगे पहुंची। वहां एक युवक उसे अस्पताल परिसर में स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स में ले गया। आरोप है कि कॉम्पलेक्स में निजी एम्बुलेंस चालक मुश्ताक व चाय की कैंटीन में काम कर रहे त्रिलोक नाई ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। पीडि़ता ने बयान में बताया है कि इसके बाद सुलभ कॉम्पलेक्स संभालने वाले राजकुमार ने भी उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। पीडि़ता ने गुरुवार को रतनगढ़ पुलिस थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। थानाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट पर तीनों युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
