Site icon OmExpress

रविवार की सुबह से 10 से 5 बजे तक खुलेगा बाज़ार

-खुलेंगे कोटगेट थाना क्षेत्र के कटले,तोलियासर भैरूजी गली में भी 10 से 5 तक खुलेगी दुकानें
बीकानेर।कोरोना महामारी के चलतें करीब 2 महीनों से बन्द पड़े बाजारों में अब रौनक आ रही है। धीरे-धीरे प्रशासन इनको खोलने की अनुमति प्रदान कर रहा है। आज कोटगेट थानाधिकारी धर्म पुनिया से शहर के कपड़ा व्यापारी,कटले की दुकानों के व्यापारी और तोलियासर भैरूजी गली की दुकानों के लोग कोटगेट थाने पहुंचे।

कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन के हरीश नाहटा ने बताया कि धर्म पुनिया द्वारा सभी छोटे और बड़े-कटले खोलने की अनुमति दी है साथ ही सोशल डिस्टेंसिग की अनुपालना के लिए सभी को कहा गया है। आपकों बता दे कि इस मीटिंग में तोलियासर भैरूजी गली की दुकानो को खोलने की अनुमति दी गयी है। इन सभी दुकानों को खोलने का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा। वही फिलहाल शहर के दो बड़े मॉल विजय शापिंग मॉल्स और हीरालाल माल को पूर्णतया बन्द रखा जाएगा।

Exit mobile version