Site icon OmExpress

रवि कलवाणी अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के जिला सचिव नियुक्त

बीकानेर।पुष्करणा समाज की सिरमौर संस्था अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के जिला कार्यकारणी की बैठक रखी गई। जिसमें श्री गोपाल बिस्सा (जिला अध्यक्ष बीकानेर ) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रूपकिशोर किशोर व्यास और श्री जयगोपाल जोशी (प्रदेश अध्यक्ष) के निर्देशानुसार कार्यकारणी का गठन किया। कार्यकारणी की घोषणा करते हुए श्री बिस्सा ने बताया कि अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद की जिला कार्यकारणी में रवि कलवानी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलवाणी ने कहा सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठ जनों को मेरा प्रणाम हमारे बड़े भाई साहब पुष्टिकर सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप किशोर जी व्यास और प्रदेश अध्यक्ष बड़े भाई साहब जय गोपाल जी जोशी और जिला अध्यक्ष गोपाल जी बिस्सा का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं आपने मुझे समाज के लिए कुछ करने योग्य मान के मुझे समाज के प्रति कर्तव्य का दायित्व दिया है भगवान से प्रार्थना करता हूं मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरु और भविष्य में जब भी समाज को मेरी आवश्यकता होगी तो मैं मेरी उपस्थिति हमेशा बरकरार रखूंगा !!

Exit mobile version