

-निराश्रित गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, बांटे मास्क व सेनेटाइजर
बीकानेर।ओम एक्सप्रेस – रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री सैन मित्र मंडल संस्थान को पांच सेनेटाइज स्प्रे मशीन सुपुर्द की है। ट्रस्ट के कुलदीप यादव ने बताया कि श्री सैन मित्र मंडल संस्थान के अध्यक्ष अनिल मारु को सेनेटाइज किए जाने वाली पांच स्प्रे मशीनें व सोडियम हाइपोक्लाराइड दिया गया है। उक्त मशीनों द्वारा बीकानेर की लगभग 700 हैयर कटिंग सैलून में सेनेटाइज किया जाएगा ताकि किसी भी तरह के संक्रमण की आशंका न रहे। यादव ने बताया कि इस दौरान संस्थान महासचिव सीताराम भाटी, संगठन सचिव- शम्भू मारू (अतुल), सचिव संजू मारू, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, तेजराम राव, शम्भू गहलोत, रमेश सैनी, मनोज गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, राजेश नाथ आदि उपस्थित रहे। ज्ञात रहे पूर्व में एक दर्जन से अधिक ट्रेक्टर चला कर लगभग पूरे बीकानेर को सेनेटाइज करने का कार्य रांका ट्रस्ट द्वारा किया जा चुका है।


निराश्रित गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, बांटे मास्क व सेनेटाइजर
रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लॉकडाउन के प्रथम चरण से सेवा कार्य लगातार जारी हैं। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका द्वारा निराश्रित गौवंश को दो हजार किलो सब्जियां काट कर खिलाई गई। ट्रस्ट के खेळियों में पशुओं के लिए रोजाना टंकियों से पानी डलवाए जाने का कार्य भी लगातार जारी है। २0 किलो आटे की रोटियां बना कर स्वानों को खिलाई जा रही है। सेनेटाइजर व मास्क का वितरण किया गया। उक्त सेवा कार्यों में गणेश जाजड़ा, मनोज पारख, तेजाराम राव, शंकर सिंह राजपुरोहित, सुभाष गोयल, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, गौरीशंकर देवड़ा, मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, टेकचन्द यादव, मनोज गहलोत, शम्भू गहलोत, राजेन्द्र व्यास, कुलदीप यादव, प्रणव भोजक, पवन सुथार, संजय स्वामी, बाबू सुथार आदि शामिल रहे।
