Site icon OmExpress

रांका ट्रस्ट ने सोनी को सौंपी सूखे राशन की 300 किट

ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सोनी जरुरतमंदों को करेंगे वितरित

बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरुरतमंदों को वितरण हेतु सूखे राशन की 300 किट भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हुकमचन्द सोनी को सौंपी गई। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, भाजपा देहात अध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के सान्निध्य में 300 किट सौंपी गई।

महनोत ने बताया कि यह राशन सामग्री ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हुकमचन्द सोनी जरुरतमंदों की सूची बना कर सौंपेंगे। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के महामंत्री अर्जुन कुमावत, महामंत्री वीरेन्द्र करल, उपाध्यक्ष सुनील आचार्य, उपाध्यक्ष राजाराम विश्नोई, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष, पुष्पेन्द्र स्वामी, जूनागढ़ मंडल महामंत्री सुमित सोनी, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, शम्भू गहलोत, मोहम्मद ताहिर, आनन्द सोनी, टेकचन्द यादव, राजेन्द्र व्यास, कुलदीप यादव एवं पवन सुथार उपस्थित रहे।।

-दो हजार किलो सब्जियां खिलाई गौवंश को, खेळियों में भरवाया पानी:
रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निराश्रित गौवंश को 2 हजार किलो सब्जियां काट कर खिलाई जा रही है तथा रोजाना खेळियों में पशुओं के लिए टंकियों से पानी डलवाया जा रहा है। ट्रस्ट के महावीर रांका ने बताया कि जरुरतमंदों को भोजन के 600 पैकेट प्रशासन के माध्यम से रोजाना वितरित करने का क्रम लगातार जारी है। सेवा कार्यों में पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, पवन महनोत, मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, टेकचन्द यादव, शम्भू गहलोत, राजेन्द्र व्यास, कुलदीप यादव, पवन सुथार, टेकचन्द यादव, बाबु सुथार आदि शामिल रहे।

Exit mobile version