Site icon OmExpress

रांका ने देहात अध्यक्ष को सौंपी 500 राशन किट

– भाजपा देहात अध्यक्ष सारस्वत करेंगे गांवों में जरुरतमंदों को वितरित

बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरुरतमंदों को वितरण करने के लिए सूखे राशन की पांच सौ किट भाजपा देहात अध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत को सौंपी गई। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि उक्त राशन सामग्री ग्रामीण क्षेत्रों में जरुरतमंदों को अध्यक्ष सारस्वत द्वारा वितरित की जाएगी। इस दौरान सारस्वत ने कहा कि रांका ट्रस्ट द्वारा लॉकडाउन की स्थिति में लगातार चल रहे सेवा कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। किट वितरण के दौरान जस्सूसर मंडल पूर्व अध्यक्ष विजय उपाध्याय, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मोहम्मद ताहिर, शम्भू गहलोत, मधुसुदन शर्मा, सुभाष गोयल, रमेश सैनी, आनंद सोनी, टेकचंद यादव, पवन सुथार, रमेश भाटी उपस्थित रहे।।

निराश्रित गौवंश को खिलाए दो हजार किलो तरबूज, भोजन वितरण जारी—–
बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निराश्रित गौवंश को दो हजार किलो तरबूज काट कर खिलाए गए।

ट्रस्ट के महावीर रांका ने बताया कि गर्मी को देखते हुए खेळियों में पशुओं के लिए रोजाना टंकियों से पानी डलवाया जा रहा है। पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बताया कि जरुरतमंदों को भोजन के 600 पैकेट प्रशासन के माध्यम से रोजाना वितरित करने का क्रम लगातार जारी है। उक्त सेवा कार्यों में पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, पवन महनोत, मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, टेकचन्द यादव, शम्भू गहलोत, राजेन्द्र व्यास, कुलदीप यादव, पवन सुथार, संजय स्वामी, टेकचन्द यादव, बाबु सुथार आदि शामिल रहे।

Exit mobile version