Site icon OmExpress

राखी ने वार्ड 73 से जताई दावेदारी

नगर निगम चुनाव में पार्षद के लिए काँग्रेस के आवेदन के अंतिम दिन मंगलवार को राखी व्यास ने वार्ड 73 से अपनी दावेदारी की। राखी के भाई और युवक कांग्रेस के लोकसभा महासचिव गौरव व्यास ने शहर कांग्रेस के प्रवक्ता नितिन वत्सस को आवेदन सौंपा।

युवा कांग्रेस नेता ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि राखी एनएसयूआई, युवक कांग्रेस में विभिन्न पदों पर सक्रिय रही हैं। कांग्रेस के सदस्यता अभियान में भी राखी की भूमिका प्रभावी रही है। हिंदी और अंग्रेजी में अधिस्नातक राखी के पिता गोपाल दास व्यास ‘बीकानेरी’ कांग्रेस सेवादल से दशकों तक जुड़े रहे हैं। मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत, डॉ. बी डी कल्ला और राजकुमार किराडू को राजनीति में आदर्श मानने वाली राखी वार्ड 73 से सशक्त उम्मीदवार हैं।

Exit mobile version