

बीकानेर, । कोचरों के चौक में स्थित राजकीय श्री गोपाल दास बजाज उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सोमवार को स्कूल परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति, देश के विभिन्न प्रदेशों की लोक संस्कृति से ओतप्रोत गीतों व नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर सराहना ली।
मुख्य अतिथि समाज सेवी श्याम सुन्दर सोनी ने कहा कि शिक्षा मानव का अनमोल आभूषण है। विद्यार्थी अधिकाधिक शिक्षित व संस्कारिक बनें तथा अपने से बड़ों व शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान करें। विशिष्ट अतिथि जैन पाठशाला सभा के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बद्धाणी जैन ने कहा कि ेअहिंसा परमोधर्म को सर्वोपरी रखते हुए जीव मात्र के प्रति करुणा, दया व प्रेम रखने वाला जैन समाज बच्चों को शिक्षित, संस्कारिक बनाने में प्रबल पक्षधर है। उन्होंने स्कूल के विकास व विद्यार्थियों के शिक्षा में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। मनोनीत पूर्व पार्षद सुरेन्द्र कोचर ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आठवीं व दसवीं कक्षा में स्कूल का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रखने पर शाला स्टॉफ व विद्यार्थिरूं को बधाई दी। उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वली बालिका कविता दाधीच को नकद राशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वंदेमारतम् मंच के संयोजक विजय कोचर, संरक्षक मांगीलाल जोशी ने भी विचार व्यक्त किए। स्कूल की गतिविधियों व परीक्षा परिणाम के बारे में व्याख्याता धनवंती आसवानी, राकेश छंगाणी ने विस्तृत जानकारी दी। शाला प्रधानाध्यापिका श्रीमती कविता अरोड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्कूल अध्यापिका श्रीमती प्रमिला व्यास के निर्देशन हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में करीब 50 से अधिक छात्र छात्राओं ने देवी सरस्वती, भगवान राम की स्तुति वंदना, ’स्कूल चले हम’’ गीत के साथ एकल, युगल व सामूहिक राजस्थानी, पंजाबी व हरियाणवी गीतों के साथ नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
अतिथियों ने मेद्यावी विद्यार्थी के रूप् में सानिया चौहान, तमन्ना व तनिषा, आइना व रेहान, पूनम कुमार जैन, पृथ्वीराज, प्राची, आयुष तिवारी, मुकेश सेठिया व माधव मारू तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले तथा विज्ञान प्रदर्शनी में श्रेष्ठ मॉडल प्रस्तुत करने वाले बच्चों रूचि व शहनाज को पुरस्कृत किया।
