Site icon OmExpress

राजद के प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या , सियासत गरमाया

भोजपुर , अनमोल कुमार
आरा जिला के नियाज़ीपुर कोइलवर तटबंध पर डुमराव प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है l दीपक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है लोग काफी आक्रोशित दिख रहे हैं ।
इस हत्या से सियासत गरमा गई है ।
प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर के माध्यम से कहा है कि तथाकथित सुशासन में हमारे पार्टी के एक और मजबूत सिपाही को निगल लिया है । उन्होंने कहा कि बक्सर जिला के डुमराव प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष दीपक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और पुलिस प्राथमिकी लेने से भी इंकार कर रही है ।

Exit mobile version