Site icon OmExpress

राजद के प्रशिक्षण शिविर मे संगठन पर बल – तेजस्वी

पटना ,अनमोल कुमार

जब हम और हमारा संगठन माजबूत होगा तब ही हम सभी सीट पर चुनाव लड़ सकेंगे, अधिक से अधिक अपने समर्पित कार्यकर्ता को प्रतिष्टित, सम्मानजनक स्थान पर बैठा पिएंगे-नेता प्रतिपक्ष
पटना ।राजद के कार्यकर्ता राजद संगठन को बूथ स्तर और पंचायत स्तर पर मजबूत करें ।सभी वर्ग, तबके, जाति, धर्म को राजद से जोड़ें।बूथ बनाये।संगठन का विस्तार करें।बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे और सरकार बना पाएंगे।नकारात्मक सोंच को छोड़ें, सकारात्मक रूप से खुले दिमाग से सब की बातों को सुने।ये सभी बातें नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने उत्तर बिहार के सभी जिला अध्यक्ष, ज़िला प्रधान महा सचिव, प्रखंड अध्यक्ष के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन करते हुए कही ।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे अलग अलग विषय पर विस्तार से बातें होंगी और संगठन को माजबूत करने और पार्टी मे अनुशाशन विषय पर चर्चा होगी।आप पूरे मनोयोग से सभी वक्ताओं की बात को सुने और इनके अनुभव को जान कर इससे प्रेरणा लें।तथा इसका उपयोग पार्टी को माजबूत बनाने मे करें।उन्होंने कहा कि पार्टी तारापुर एवं कुशेश्वर स्थान चुनाव छेत्र से उप चुनाव लड़ेगी।पार्टी के प्रत्यासी को जीतने की ज़िम्मेदारी आपकी है।आपको ये संकल्प लानी होगी कि हम सभी मतभेद को भूल कर राजद उमीदवार को भारी बहुमत से जिताएंगे ।आप से ही राजद है।आप पार्टी के मेरुदंड हैं।पार्टी, संगठन मे आपकी बड़ी भूमिका है।हमारा संगठन माजबूत होगा तभी हम सभी सीट से चुनाव लड़ पाएंगे और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को सम्मान जनक स्थान पर बैठा पाएंगे उन्होंने लष्मीपुरखेरी के शहीद किसानों को श्रधांजलि अर्पित की।

प्रदेश राजद अध्यक्ष श्री जगदनानंद सिंह ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि आज के सीधे संवाद से आपको जो संदेश मिले उसे जन जन तक पहुचायें।आपकी ज़िमेदारी सिर्फ चुनाव लड़ने और लड़ाने के साथ साथ समाज की समस्याओं को दूर करने की भी है।समाज के बदलाव के साथ अध्यतन विषयों की जानकारी बहुत ज़रूरी है।जो सुनता और समझता है आगे बढ़ता है । वही आगे बढ़ता है।समय लगा कर चर्चा मे धयान लगाएं, सभी समस्या का हल सभी साथियों को मिल कर निकालना है।आज आम जन का विरोध करने वाले अपनी नीति चला रहे हैं।जुल्म ढाह रहे हैं।सदियों की लड़ाई परिणाम पर पहुंचे इसके लिये संगठन को माजबूत करनी होगी।वही दरख़्त फल देता है जिसके तने और पतियों स्वस्थ रहती है।प्रशिक्षण शिविर मे शिविर के लक्ष्य और उदेश पर चर्चा होगी ।

प्रशिक्षण शिविर को श्री शिवानंद तिवारी, श्री अब्दुलबारी सिद्दीकी, श्री आलोक मेहता, श्री श्याम रजक श्री तनवीर हसन, श्रीमती कांति सिंह, श्री मनोज झा, श्री बृषण पटेल, श्री भोला यादव, श्री शिवचंद्र राम, श्री सुनील कुमार सिंह, प्रोफेसर मोहम्मद खालिदने सहित कई कार्यकर्ता ने विभिन विषय पर विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर राजद के कई वरिष्ट अधिकारियों के साथ प्रवक्ता श्री चितरंजन गगन, एज्या यादव, श्री एजाज अहमद सुश्री सारिका पासवान, श्री प्रसांत मंडल, तथा श्रीमती उर्मिला ठाकुर, श्री चेन्देश्वर प्रसाद सिंह, श्री मदन शर्मा सहित अनेको पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर लष्मीपुर पुर खेरी के शहीद किसानों को एक मिनट खड़े हो कर मौन श्रधांजलि दी गई।नेता प्रतिपक्ष ने बारी बारी से बंद कमरे मे अलग अलग ज़िला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष मे मुलाकात कर बातें की समस्य सुनी।

Exit mobile version