Site icon OmExpress

राजद जिला उपाध्यक्ष बनें बसंत,कार्यकर्ताओं में खुशी..

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरों)-जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड के बभनगामा पंचायत के लालपट्टी निवासी बसंत यादव को पूर्व सांसद सह राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र नारायण सरदार ने जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। मनोनीत श्री यादव के पत्नी वर्तमान में बभनगामा पंचायत के मुखिया है, बसंत कई वर्षों से राजनीति में सक्रिय है, और इससे पहले राजद के प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके है। वही मनोनीत जिला उपाध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि में पूर्ण निष्ठा, कर्मठ एवं पार्टी के हित में काम करता आ रहा हूं और आगे भी करूंगा। पार्टी को मजबूत और लोगों में एकता बनाने के लिए दिन रात एक कर दूंगा। इनके मनोनयन से राजद कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यकर्ता ने उन्हें बधाई दी है।

Exit mobile version