जयपुर। राजधानी के शिप्रापथ थाना इलाके में आईसीआईसीआई बैंक की कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर 31 लाख 55 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की मदद करने वाले एक अन्य व्यक्ति सौगंध सिंह को भी गिरफ्तार किया है. वहीं वारदात में शामिल एक अन्य शातिर बदमाश अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है, पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई पूरी राशि बरामद की है. इसके साथ ही दो हथियार भी बदमाशों से बरामद किए गए हैं.
राजधानी जयपुर में शिप्रापथ थाना क्षेत्र बैक की कैश वेन के दो शातिर बदमाशों को किया काबू

