Site icon OmExpress

राजनीतिक पार्टी पीजीपी की कार्यकर्ता सभा एवं चुनावी चर्चा रविवार को


राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधांशु, उपाध्यक्ष भंवरलाल नायक करेंगे संबोधित
बीकानेर ।राजनीतिक दल पीपल्स ग्रीन पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों में जुट गया है ! इसे लेकर पीपल्स ग्रीन पार्टी अपने संभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की आम सभा एवं बैठक रविवार को गजनेर रोड स्थित होटल गणगौर पैलेस में आयोजित करेगी! पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि आम सभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधांशु एवं उपाध्यक्ष भंवरलाल नायक संबोधित करेंगे।पी जी पी के शहर अध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा सभा स्थल पर सुबह 11:00 बजे अभिनंदन किया जाएगा , तत्पश्चात सभा आरंभ होगी।

Exit mobile version