Site icon OmExpress

राजस्थानी फिल्म रक्षक का हुआ मुहूर्त

मुंबई ।एन बी एंटरटेनमेंट राजस्थानी फिल्म रक्षक का मुहूर्त व्यंजन हॉल, अंधेरी, मुंबई में 25 दिसंबर 2020 को मायानगरी के कई कलाकारों की उपस्थिति में हुआ।

फिल्म के निर्देशक निक्की बत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म की शीघ्र शूटिंग राजस्थान के कई शहरों में प्रारंभ होने वाली है। (बीकानेर, चूरू, रतनगढ़, जयपुर आदि) निर्माता डॉ. अनीता पेशवानी ने बताया कि रक्षक फिल्म मसाला फिल्म होने के साथ देश भक्ति से ओतप्रोत है। संगीतकार अली गनी, लेखक त्रिलोक सिरसेवाल ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि इस फिल्म को लोग याद रखेंगे। फिल्म के गाने और संगीत के साथ कहानी बहुत ही शानदार है।

साहित्यकार, योग गुरु डॉ. प्रकाश सोनी ने निर्देशक निक्की बत्रा को शानदार डायरेक्टर बताते हुए कहां की एक प्रकार से पत्थर तराशने का काम निक्की जी जैसे जौहरी ही कर रहे है। भाषा और संस्कृति को जीवंत रखना जरूरी जिसमें फिल्में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

फिल्म अभिनेत्री संजना चौहान, तनु मुखर्जी, कृष्णा, इंदु, सिमरन खान सहित कई अभिनेता और अभिनेत्रियों की उपस्थिति में राजस्थानी फिल्मों के सफलतम अभिनेता अरविंद वाघेला ने फिल्म की सफलता के लिए टीम को शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version