Site icon OmExpress

राजस्थान का बजट – 2022 -23 एक नजर

जयपुर , (ओम एक्सप्रेस )। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज प्रदेश का बजट 108 पेज में लिखा विधानसभा में पेश किया. उनकी पत्नी सुनीता गहलोत और पुत्र वैभव गहलोत दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे. .उन्होंने बजट में चिरंजीवी बीमा योजना का दायरा 5 से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने का ऐलान किया है. इसके अलावा बेरोजगारों को हर साल 100 दिन का रोजगार देने की बात भी कही गई है. इसके बाद राज्य सरकार 15 दिन का अतिरिक्त रोजगार देगी. इस पर 800 करोड़ का खर्च आएगा.
सीएम गहलोत की बजट घोषणा.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने शहरों में रोजगार के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा की है। अगले साल से शहरी क्षेत्रों में मनरेगा की तर्ज पर मांगे जाने पर 100 दिन का रोजगार मिलेगा। इस पर 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके साथ ही 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन देने और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022-23 में डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी (डीएलसी) रेट 10% की जगह केवल 5% बढ़ेगा। गहलोत ने ऑनलाइन गेम को रेगुलेट करने के लिए कानून लाने की घोषणा भी की है।

बजट पेश करते हुये मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान के किसानों के खेतों में हरियाली के लिए और बेटियों और मांओं के सपनों की ऊंची उड़ान के लिए ये बजट है. यह बजट स्कूल में बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए और सभी प्रदेशवासियों की बेहतर सेहत के लिए है
सीएम गहलोत का बजट ट्वीट कहा-हम सभी जानते हैं सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी भविष्य के प्रति सुरक्षित महसूस करें तभी वे सेवाकाल में सुशासन के लिए अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं. अतः 1 जनवरी 2004 और उसके पश्चात नियुक्त हुए समस्त कार्मिकों के लिए मैं आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा करता हूं.

जयपुर मेट्रो का होगा विस्तार
जयपुर में बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक और मानसरोवर से 200 फीट बाइपास तक मेट्रो के फेज-1 का विस्तार होगा। वहीं, अबांबाड़ी से सीतापुरा तक फेज-2 मेट्रो ट्रैक की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जाएगी। इसके साथ ही जयपुर में वेस्ट रिसाइकल पार्क भी बनेगा।

राजस्थान में लोगों के काम समय पर हों, इसके लिए राजस्थान गारंटेड सर्विस डिलीवरी एंड अकाउंटेबिलिटी एक्ट भी लाया जाएगा। इस एक्ट के तहत सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने का प्रावधान होगा। CM गहलोत ने बजट में कोई भी नया टैक्स नहीं लगाने की घोषणा की है। साथ ही एजुकेशन लोन के दस्तावेज दिखाने पर स्टांप ड्यूटी में 100 फीसदी छूट देने का एलान किया है।

पढ़िए बजट भाषण की मुख्य बातें

जोधपुर शहर को यह मिला बजट में

युवा-रोजगार

उद्योग
32 नए औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश में : खुडियाला बालेसर में नया औद्योगिक क्षेत्र।
बोरानाडा में मल्टीस्टोरी इंडसट्री कॉम्प्लेक्स खुलेगा। यह ईटी, टैक्सटाइल व अन्य सेक्टर को प्रोत्साहन देगा।

आधारभूत ढांचा:

कानून व्यवस्था:

राज्य सरकार ने बजट में बीकानेर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण पढ़ते हुए अब तक बीकानेर के लिए कई नई घोषणाएं की है। इनमें बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को मजबूत करने के लिए नए विभाग स्थापित करने के साथ ही पहले से स्थापित विभागों के लिए बजट आवंटन की घोषणा की है।

चिकित्सा क्षेत्रबीकानेर के ग्रामीण डिस्पेंसरी को भी क्रमोन्नत किया जा रहा है। बज्जू में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदला जा रहा है, वहीं खाजूवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को उप जिला अस्पताल के रूप में स्थापित किया जाएगा। इससे खाजूवाला के अस्पताल में डॉक्टर्स के नए पद स्वीकृत हो जाएंगे। वहां जांच की सुविधाओं का दायरा भी बढ़ जाएगा। खासकर भर्ती रोगियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है। बड़ी संख्या में रोगियों को इलाज के लिए बीकानेर नहीं आना पड़ेगा।

सड़क मार्ग सुधरेगासीकर से बीकानेर तक राजमार्ग को बेहतर करने के लिए भी गहलोत ने घोषणा की है। इससे नागौर से बीकानेर तक सड़क मार्ग पहले से बेहतर हो जाएगा। इसके लिए विशेष बजट जारी किया जा रहा है। कोलायत में पहले से स्थित कॉलेज को पीजी कॉलेज में क्रमोन्नत किया जा रहा है।

नए औद्योगिक क्षेत्रबीकानेर में नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापत करने की घोषणा की गई है। इससे पहले गजनेर में इंडस्ट्रीयल एरिया बनाया गया लेकिन वो विकसित नहीं हो सका।

Exit mobile version