राजस्थान की रणजी टीम में चयनित लक्ष्मणगढ़ का होनहार राजकुमार का लक्ष्मणगढ़ आने पर किया सम्मान
administrator
लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद ने युवा व उदीयमान खिलाड़ी का किया अभिनन्दन। लक्ष्मणगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का किया अनुरोध
लक्ष्मणगढ़, 17 फरवरी
कुछ दिन पूर्व राजस्थान की रणजी टीम में *चयनित खिलाड़ी राजकुमार सैनी* का आज लक्ष्मणगढ़ आने पर स्वागत सम्मान किया गया। लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद द्वारा आयोजित संक्षिप्त व गरिमामय समारोह में उदीयमान खिलाड़ी को माल्यार्पण, साफा व अंग वस्त्र व ट्रेक सूट हेतु 2100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद कोलकाता के सचिव राजेन्द्र व्यास, उपाध्यक्ष जुगल किशोर जाजोदिया, उपाध्यक्ष अशोक चूड़ीवाला, संयुक्त मंत्री सुरेंद्र शर्मा, स्थानीय ईकाई के अध्यक्ष विष्णु भूत, सचिव पवन गोयनका, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनीता पुजारी, सचिव सोनू सोमाणी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जगदीश सैनी, संरक्षक राजकुमार पारीक, समाज सेवी बलबीर सारण, राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक छगनलाल शास्त्री, डीसीए सीकर उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी, एडवोकेट नटवर लाल जोशी, महिला प्रकोष्ठ सदस्य सन्तोष चूड़ीवाला, कुसुम पुजारी, डॉ निरुपमा उपाध्याय, वर्षा भूत, गीता जोशी, पत्रकार शशिकांत पुजारी व प्रभाष नारनोलिया* सहित परिषद सदस्य उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि राजकुमार सैनी शेखावाटी का दूसरा व लक्ष्मणगढ़ का एक मात्र क्रिकेट खिलाड़ी है जिसका चयन राजस्थान की रणजी टीम में हुआ है।