Site icon OmExpress

राजस्थान की 2 लाख गायों में खतरनाक लंपी इंफेक्शन


अब तक 3125 गौवंश की मौत, गुजरात में हालात भयावह; बॉर्डर से सटे जिलों में अलर्ट

जयपुर ( ओम एक्सप्रेस)। राजस्थान, गुजरात समेत 10 राज्यों में गाय-भैंस में जानलेवा लंपी वायरस का संक्रमण तेज हो गया है। राजस्थान में करीब 2 लाख गायें इससे संक्रमित हैं। सरकार के सर्वे में 3125 गौवंश की मौतें रिकॉर्ड हुई हैं। यहां जिन 11 जिलों में इंफेक्शन फैला है, उनमें 70 से 80 लाख कैटल हैं। बीमार मिले 78 से 80 हजार गौवंश का अब तक ट्रीटमेंट किया जा रहा है। उधर, गुजरात में लंपी संक्रमण को लेकर हालात भयावह हो चुके हैं। खासकर कच्छ और सौराष्ट्र अंचलों में बड़ी संख्या में गौवंश इसकी चपेट में हैं।
राजस्थान सरकार ने प्रभावित जिलों में मेडिसिन खरीद के लिए 2 से 12 लाख रुपए तक का बजट दिया है। जिलों को पूरी पावर दी गई है। अब जेनरिक के साथ ही ब्रांडेड दवाएं भी जिला स्तर पर ही खरीदी जा सकेंगी। जयपुर से बुधवार को जोधपुर के लिए मेडिसिन की खेप भी रवाना की जा रही है। डिवीज़नल हेडक्वार्टर ऑफिस- अजमेर, बीकानेर और जोधपुर को 8 लाख से 12 लाख रुपए और बाकी प्रभावित जिलों को 2 से 8 लाख रुपए का बजट दिया गया है। यह पहले से जारी इमरजेंसी बजट के अलावा फंड है।

15 दिन में लंपी डिज़ीज कंट्रोल करें
मुख्य सचिव उषा शर्मा ने लंपी डिजीज को 15 दिन में कंट्रोल करने के निर्देश पशुपालन विभाग और जिला कलेक्टर्स को दिए हैं। 4 जिलों- बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, सिरोही संक्रमण ज्यादा होने के कारण क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है। बाड़मेर में हालात बिगड़ने पर जयपुर से एडिशनल डायरेक्टर पीसी भाटी को भेजा गया है। इनके अलावा गंगानगर में कुछ गायों की मौतों की सूचना है। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद और गुजरात बॉर्डर से सटे जिलों में भी अलर्ट है।
2 से 12 लाख तक की दवाएं इमरजेंसी में खरीदने की मंजूरी
पशुपालन सचिव पीसी किशन ने बताया कि CS की वीसी बैठक में उनके अलावा पशुपालन विभाग के एडिशनल डायरेक्टर, हेल्थ, मॉनिटरिंग और 10 जिलों- बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, सिरोही, जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, पाली, गंगानगर, हनुमानगढ़ के जिला कलेक्टर जुड़े। सभी जिलों में मेडिसिन उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने बजट दे दिया है। एडिशनल डिमांड पर जिलों को मेडिसिन की खरीद के लिए फंड जारी कर दिया जाएगा।

Exit mobile version