Site icon OmExpress

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

-प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का संरक्षण, वृक्ष मनुष्य जीवन का आधार : प्रो. एसके सिंह, कुलपति

कोटा,। राष्ट्रीय सेवा योजना एवम् राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयोजन से राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा मे आजादी का अमृत महोत्सव एवं मेरी माटी मेरा देश के अन्तर्गत सामूहिक पौधारोपण का आयोजन किया गया। सहायक जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि कुलपति प्रो.एसके सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस पौधारोपण समारोह मे विश्वविद्यालय के डीन फैकल्टी अफेयर्स प्रोफेसर ए के द्विवेदी ने पौधा रोप कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं छात्रों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही पौधों का हमारे जीवन मे महत्व समझाते हुए मेरी माटी मेरा देश कि शपथ ग्रहण करवाई। कुलपति प्रो. सिंह ने अपने संदेश में कहा कि एक स्वस्थ पर्यावरण एक स्थिर और उत्पादक समाज की नींव है और वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए हम सभी को अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा, संरक्षण के प्रयास करने चाहिए। हमें आत्मनिरीक्षण करना होगा कि मनुष्य किस प्रकार प्रकृति का शोषण कर रहे हैं और इसके संरक्षण के लिए कदम उठा रहे हैं। वृक्ष ही मनुष्य जीवन का आधार हैं। यह मनुष्य की हजारों जरूरतों को पूरा करते हैं। पेड़-पौधे न हों तो धरती पर हमारा जीवन असंभव है। इसलिए धरती को बचाने, पर्यावरण शुद्धता तथा ग्लोबल वार्मिग से बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिएं। उन्होंने सभी को पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम 9 से 30 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा जिसमें वृक्षारोपण वसुधा वंदन, वीरों का वंदन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Exit mobile version