Site icon OmExpress

राजस्थान निकाय चुनाव 2019: आज से लागू होगी आदर्श आचार संहिता

जयपुर ! प्रदेश में नवंबर माह में प्रस्तावित निकाय चुनाव के लिए राज्य सरकार की तैयारियां जोरों पर है. चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. राज्य चुनाव आयुक्त शाम को इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे !

इसके लिए शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है. प्रदेश में इस साल के अंत से 4 चरणों में निकाय चुनाव होने हैं!निकाय चुनाव का पहला चरण अगले माह यानी नवंबर में होना प्रस्तावित है. इस चरण में 49 निकायों में चुनाव होना है

. आचार संहिता इन 49 निकायों के लिए लागू होगी. इस बार निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने कई अहम बदलाव किए हैं. इनमें निकाय प्रमुख का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से नहीं होकर अप्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे, यानी निकाय प्रमुख का चुनाव सीधे जनता नहीं करेंगी, बल्कि पार्षद ही करेंगे. वहीं निकाय प्रमुख के लिए अब पार्षद होना जरूरी भी नहीं होगा. पार्षद का चुनाव नहीं लड़ने वाला और हारा हुआ प्रत्याशी भी निकाय प्रमुख का चुनाव लड़ सकेंगे!

Exit mobile version