Site icon OmExpress

राजस्थान पीपा क्षत्रिय समाज सिलाई कला बोर्ड गठन की मुहिम चलाएगा

जयपुर। भक्ति काल आन्दोलन के संत पीपाजी के अनुयायी श्री पीपा क्षत्रिय समाज सिलाई कला बोर्ड को लेकर राजस्थान में मुहिम चलाएगा। समाज के पत्रकार ओम दैया ने बताया मध्यप्रदेश और गुजरात सरकार ने बहुत पहले सिलाई कला बोर्ड का गठन कर सिलाई कार्यों से जुड़े लोगों को राहत प्रदान की है। राजस्थान में इस कार्य से जुड़े लोगों को इसका फायदा होगा। इस मुहिम के लिए प्रदेश भर समाज जनों से अपील कर मुख्यमंत्री माननीय श्री अशोक गहलोत के नाम पत्र लिखकर भेजने का अनुरोध किया गया है। जिससे आगामी बजट में इसकी घोषणा कर सिलाई बोर्ड का गठन किया जा सके।

Exit mobile version