Site icon OmExpress

राजस्थान में नकली नोटों के कारखाने पकड़ा 2 गिरफ्तार

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर नकली नोट छापने के कारखाने का भंडाभोड़ करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

मौके से पुलिस ने नकली नोट बनाने के कंप्यूटर व छपाई के काम आने वाले प्रिंटर सहित अन्य उपकरणों को जब्त किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली नोट भी बरामद किए है। जानकारी के अनुसार खंडेला इलाके में घाटेश्वर रोड़ स्थित रघुकुल कंप्यूटर सेंटर में नकली नोट छापे जा रहे थे। देर रात खंडेला पुलिस ने छापा मारकर मास्टरमाइंड और उसके भाई को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी रामभगत और संतोष को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आई है।

साथ ही नकली नोट छापने के काम में आने वाले सभी उपकरणों को जब्त कर लिया है। हालांकि पुलिस ने कितने नकली नोट बरामद किए है इसका खुलासा नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। कुछ देर बाद सीकर पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

Exit mobile version