राजस्थान मे पिछले चार दिनों से पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel ) के दामों में लगातार चली आ रही तेजी को विराम लगा। सरकारी तेल कंपनियों ( goverment oil companies ) ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले शुक्रवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल ( petrol ) के दाम 29 पैसे और डीजल ( diesel ) के दाम में 33 पैसे की भारी बढ़ोतरी की गई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 97.65 रुपए और डीजल के दाम 90.25 रुपए प्रति लीटर चल रहे है।
जयपुर। पिछले चार दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार चली आ रही तेजी को विराम लगा। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले शुक्रवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल के दाम 29 पैसे और डीजल के दाम में 33 पैसे की भारी बढ़ोतरी की गई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 97.65 रुपए और डीजल के दाम 90.25 रुपए प्रति लीटर चल रहे है। तेल कंपनियों ने इस साल 30वीं बार पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की है। चार दिनों में तेल कंपनियों ने पेट्रोल 88 पैसे और डीजल 1.05 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों ने साल 2021 में पेट्रोल और डीजल के दामों में ये 30वीं बार बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद डीजल के भाव अब तक 9 रुपए 42 पैसे और पेट्रोल के दाम अब तक 8 रुपए 83 पैसे बढ़ चुके हैं। चुनावी माहौल के दौरान डीजल के दामों में 4 बार में जो 78 पैसे और पेट्रोल के दामों में पांच बार में 95 पैसे की कमी गई थी वो राहत अब बेअसर हो चुकी है।_
– देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल:
-राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 91.27 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई और चेन्नई में भी इसकी कीमत क्रमश: 97.61 रुपए और 93.15 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। डीजल की कीमत दिल्ली में 81.73 रुपए प्रति लीटर हो गई जो रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 88.82 रुपए और चेन्नई में 86.65 रुपए प्रति लीटर पर रही। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।_
– प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत:
-बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।_
— जानिए आपके शहर में कितना है दाम:
-पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।_