– पेट्रोल डीजल 24 मई का रेट: जयपुर, जोधपुर, अलवर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर में नहीं हुआ कीमतों में इजाफा

“राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, अलवर और उदयपुर में 24 मई, 2021, दिन सोमवार को तेल की कीमतों में कोई बढ़त नहीं हुई. कल राज्य में पेट्रोल 20 पैसे और डीजल में 31 पैसे महंगा हुआ था. राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, अलवर और उदयपुर में पेट्रोल और डीजल के दाम”

जयपुर. ।राजस्थान में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने लगे है. मार्च और अप्रैल महीने में तेल के दामों में इजाफा होने के बाद मई में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर और अलवर में आज यानि 24 मई 2021, दिन सोमवार को तेल के रेट नहीं बढ़े. जयपुर में आज पेट्रोल 99.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.78 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर पहुच गया है. कल राज्य में पेट्रोल की कीमतों में 20 पैसे और डीजल में 31 पैसे बढ़त हुई थी. जोधपुर में पेट्रोल 99.52 रुपये जबकि डीजल 92.64 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है. वही बीकानेर में आज पेट्रोल 102.18 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल 95.08 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक्री हो रही है. तो अजमेर में पेट्रोल 99.31 रुपये तथा डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर खरीदा जा रहा है. सभी आकड़े तेल कंपनी इंडियन ऑयल के मुताबिक है.

वही अलवर मे पेट्रोल 100.36 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 93.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है

तो उदयपुर में पेट्रोल 100.41 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल 93.46 रुपये प्रति लीटर के कीमत पर बिक्री हो रही है. तेल के दाम बढ़ने से आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ पड़ने लगा है. तेल के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी होने से राजस्थान के अलवर, बीकानेर और उदयपुर में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. राज्य में तेल के रेट में वृद्धि होने से आम जनता को तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे है

तेल की कीमतों में बदलाव होने पर कंपनिया रोजाना सुबह 6 बजे दामों को वेबसाइट पर अपडेट करती है