Site icon OmExpress

राजस्थान में बारिश और धूलभरी आंधी का अलर्ट:गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू क्षेत्र में बारिश होगी

बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर क्षेत्र में आंधी के आसार

जयपुर।राजस्थान में मंगलवार से मौसम में बदल सकता है। उत्तर इलाके में जहां बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से आने वाली तेज हवाओं के कारण पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी चलेगी। हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ(नए वेदर सिस्टम) के सक्रिय होने से 22 फरवरी को बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। उन्होंने बताया कि जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर क्षेत्र में 25 से 35 किलोमीटर की गति से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, गंगानगर, हनुमानगढ़ बेल्ट में उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाने के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा शेष राज्य में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।
9 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
प्रदेश में सोमवार को मौसम की स्थिति देखें तो सभी शहरों में सुबह से मौसम साफ है। धूप निकली है। 9 शहरों में बीती रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे कम तापमान 6.3 हनुमानगढ़ जिले में रिकॉर्ड हुआ। वहीं, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, अलवर में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ। बाड़मेर में रात का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पश्चिमी राजस्थान में गर्म होने लगे दिन
उत्तर-पूर्वी राजस्थान में राते भले ही ठंडी हो, लेकिन पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढ़ने से ठंड का असर कम हो गया है। जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, जोधपुर, पाली बेल्ट में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने लगा है। इन जिलों में दिन में तेज धूप के कारण लोगों ने गर्म पकड़े भी पहनने छोड़ दिए।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
हनुमानगढ़ 25.3 6.3
सीकर 26 7
चूरू 27.5 7.5
बारां 28.9 7.8
भीलवाड़ा 29.7 8
चित्तौड़गढ़ 29.1 8.1
अलवर 27.2 8.5
पिलानी 28.2 8.3
उदयपुर 29.8 9.8
गंगानगर 26 10.3
सवाई माधोपुर 29.3 11.6
नागौर 29.3 11.1
धौलपुर 27.3 11.3
बूंदी 30.4 11
अजमेर 28.4 12.1
कोटा 30.4 12.6
पाली 31.4 12.4
जोधपुर 31 12.5
टोंक 29.9 12.2
डूंगरपुर 32.3 13.6
जालौर 32.2 13.9
बीकानेर 29 13.6
जयपुर 27.9 13.7
जैसलमेर 31 16
बाड़मेर 33.7 17.4

Exit mobile version