Site icon OmExpress

राजस्थान में रिकार्ड उद्घाटन श्रीकोलायत विधान सभा क्षेत्र में :हेम शर्मा

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड उद्घाटन किए है। अभी भी उद्घाटन कार्यक्रम चल रहे हैं। चुनाव नजदीक है इस उद्घाटन के बहाने भाटी अपनी चुनावी व्यूह रचना पर अभी से लग गए हैं। दूसरी तरफ महंगाई राहत कैंप के जरिए गहलोत राजस्थान में रिपीट होने की व्यूह रचना पर काम कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ्ढा ने सार्वजनिक मंच से कांग्रेस के मंत्रियों के लिए को कहा जनता में उनका भी संदेश है कि गहलोत सरकार ने अपने मंत्रियों विधायकों को लूट की खुली छूट दे रखी है। रॉयल्टी चोरी, अवैध खनन, वसूली से मंत्रियों ने सरकारी संपत्ति की लूट मचा रखी है। गुढ़ा ने एक मंत्री का भी नाम लिया। कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ मंत्री हेमाराम चौधरी और पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर सचिन पायलट भी लगे है। इन विषम हालातो में बीकानेर के तीन मंत्री डा. बी.डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी और गोविंद मेघवाल समेत राज्य के अन्य मंत्री और सत्ता पक्ष के विधायक सरकारी योजनाओं में पांच सालों के आखिरी साल में एक साथ लग
किए कामों को वोटों में बदलने में लग गए हैं। जनता इन्हें केसे लेगी समय ही बताएगा। केंद्र की भाजपा सरकार भी राजस्थान में चुनावी व्यूह रचना में लग गई है। नए कैबिनेट मंत्री बनाना इसी व्यूह रचना का हिस्सा है। राजनीतिक दलो का सर्वे,प्लानिंग और स्ट्रेटरेजी का काम परवान पर है। राजस्थान में चुनाव में राजनीतिक दलों के लिए एजेंसियां काम में लग गई है। असली निर्णय तो जनता के हाथ में है जो सबको देख रही है। क्या ऐसा नहीं हुआ है कि गुप्त रूप से काम कर रही एंजेसिया, पार्टियों और नेताओं के हिंडन एजेंडे धरे रह गए।

Exit mobile version