Site icon OmExpress

राजस्थान में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम 4 अक्टूबर के बाद घोषित होने की संभावना ..!


जयपुर।राजस्थान में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम 4 अक्टूबर के बाद घोषित होने की संभावना है। केन्द्रीय चुनाव आयोग की ओर से इसकी घोषणा होने के साथ ही राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। वहीं नगर निगम हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजस्थान हाई कोर्ट ने रिश्वत प्रकरण मामले में दलीलें सुनने के बाद उनके निलंबन पर रोक लगा दी। इसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया, लेकिन पदभार ग्रहण करते ही स्वायत्त शासन विभाग ने उन्हें फिर से नोटिस थमा दिया।.

-राजस्थान में चार अक्टूबर के बाद लगेगी आचार संहिता

राजस्थान में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम 4 अक्टूबर के बाद घोषित होने की संभावना है। केन्द्रीय चुनाव आयोग की ओर से इसकी घोषणा होने के साथ ही राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। राज्य निर्वाचन विभाग ने भी इसके मद्देनजर अपनी तैयारियों में तेजी शुरू कर दी है। इससे पहले चार अक्टूबर को चुनाव के लिए अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से वोटर लिस्ट को अंतिम रूप देने और नए मतदान केन्द्र सहित अन्य चुनावी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।

Exit mobile version