जयपुर,। राजस्थान में पिछले 10 दिनों से 40 डिग्री से ऊपर चल रहा तापमान बुधवार शाम नीचे आ गया। एक भी जिला ऐसा नहीं है, जिसका तापमान 40 को छू रहा हो। इसके चलते प्रदेशवासियों ने गर्मी से हल्की राहत महसूस की है। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में एक-दो दिन के भीतर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा, लेकिन तापमान नहीं बढ़ेगा। लेकिन इतना जरूर है कि सप्ताहभर बाद फिर से गर्मी जोर दिखाएगी और रेकाॅर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है।
कुछ नरम पड़ा तापमान
राजस्थान के लिए राहत की बात कही जा सकती है कि लगातार तप रहा प्रदेश अब कुछ नरम पड़ा है। राजधानी जयपुर में दोपहर अन्य दिनों से कुछ कम गर्म रही, जबकि बाड़मेर, सिरोही और जैसलमेर का तापमान भी 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। जबकि कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। हनुमानगढ़ का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि बांसवाड़ा का अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।
तेजी से गर्म नहीं होगा राजस्थान
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा ने बताया कि राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, लेकिन तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज नहीं हो सकेगी। यूं कहा जा सकता है कि तापमान अगले एक सप्ताह तक तेजी से नहीं बढ़ेगा। तापमान 42 डिग्री तक नहीं पहुंचेगा। मौसम विभाग की माने तो 28 मार्च तो काे तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। उधर, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज नहीं होगी। इतना जरूर है कि जिस प्रकार पहले भी बताया जा चुका है कि अप्रेल और मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से कहीं अधिक गर्मी पड़ सकती है और प्रदेश पिछले साल से ज्यादा गर्म हो सकता है।
मौसम का पूर्वानुमान
24 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
25 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
26 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
27 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
28 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
29 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
राजस्थान में 40 डिग्री से नीचे आया तापमान, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

