Site icon OmExpress

राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ में चैन सिंह राठौड़ अध्यक्ष निर्वाचित


कोटा। राजस्थान राज्य संघ में चैन सिंह राठौड़ निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। विज्ञान नगर स्थित एक होटल में हुई संघ की साधारण सभा के दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।

चुनाव अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि जिमनास्टिक्स संघ की कार्यकारिणी में घनश्याम सिंह राणावत (चितौड़गढ़) व विक्रम सिंह भाटी (जैसलमेर), अनुराग आर्य(जयपुर) व हिम्मत सिंह चौहान (उदयपुर) को उपाध्यक्ष, परमेश्वर प्रजापत (नागौर) को सचिव, सुधीश कुमार शर्मा (बीकानेर) को कोषाध्यक्ष, हितेश मुदगल (जयपुर), कैलाश मूंदड़ा (भीलवाड़ा), हरपाल सिंह (अलवर) को संयुक्त सचिव, प्रदीप सिंह पवार (बीकानेर) भरत सिंह (उदयपुर), दिलीप सिंह शक्तावत (चित्तौड़गढ़), भरत सिंह (कोटा), राधा किशन बेरवा (दोसा) भंवरलाल गौरी (पाली) को सदस्य निर्वाचित किया गया है।
राजस्थान राज्य जिमनास्टिक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना ही उनका एकमात्र अध्याय हैं और यही उनकी प्राथमिकता में भी शामिल हैं। राठौड़ ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की खेलों को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद खिलाड़ी को मिले इसके लिए हर संभव प्रयास होंगे। राजस्थान के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच मुहैया हो इसके लिए भी भरसक प्रयास होंगे।

Exit mobile version