Site icon OmExpress

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब को हराकर टॉप 5 में जगह बनाई

नई दिल्ली।इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब का सामना राजस्थान रॉयल्स से अबुधाबी में हो रहा है। इस मैच में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने छह चौकों और आठ छक्कों से सजी 99 रनों की धुआंधार पारी की बदौलत राजस्थान के सामने जीत के लिए 186 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम के लिए कप्तान केएल राहुल ने भी 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स इस समय लक्ष्य का पीछा कर रहा है।

इस मैच के लिए राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक बदलाव करते हुए अंकित राजपूत की जगह वरुण आरोन को टीम में जगह दी है जबकि केएल राहुल की कप्तानी में पंजाब ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है और पिछले मैच वाली टीम को ही उतारा है। टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार हार का सामना कर रही केएल राहुल की किंग्स इलेवन पंजाब के प्रदर्शन से प्वॉइंट टेबल में चमत्कारिक बदलाव आया है। उसने लगातार पांच जीत दर्ज करके टॉप चार में जगह बना ली है। फिलहाल वह 12 मैचों में 12 प्वॉइंट्स लेकर चौथे स्थान पर है जबकि रॉयल्स 12 मैचों में दस प्वॉइंट्स लेकर सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ की दौड़ अभी अगर-मगर के फेर में है। मुंबई इंडियंस को छोड़कर बाकी छह टीमों के लिए मैदान खुला है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दौड़ से बाहर हो चुकी है।

Exit mobile version