-कमजोर दलित किसानों के दर्द को बखूबी समझने वाले श्री रामेश्वर डूडी क्षेत्र के विकास पुरूष बन चुके है।
बीकानेर।ओम एक्सप्रेस-किसान नेता स्व.जेठाराम जी डूडी के सुपुत्र श्री रामेश्वरलाल डूडी स्वच्छ छवि व ईमानदारी के प्रतीक समझे जाते है।किसान के घर पैदा हुए रामेश्वर ने अपने राजनैतिक जीवन में खुद पर अब तक कभी दाग नही लगने दिया।अपने पिता से मिले संस्करों का असर है कि वे आज राजस्थान के किसान नेता समझे जाने लगे है।वर्तमान में श्री रामेश्वरलाल डूडी पिछली बार भाजपा सरकार के समय राजस्थान विधान सभा में प्रति पक्ष नेता के रूप में विराजमान थे।राजनीति में रामेश्वर डूडी की अलग पहचान बन गई है।किसानों के हित की बात को लेकर वे दिग्गज नेताओं से भिड़ जाते है।
सरल हृदय होने के कारण उनसे मिलने वाले श्री डूडी को कभी नही भूलते ।वे अपने पिता स्व.श्री जेठाराम जी डूडी की विरासत में मिली राजनीति की जागीर को बखूबी से संभाले है।श्री रामेश्वर जी डूडी बीकानेर के सांसद दो बार बीकानेर के जिला प्रमुख एवं नोखा विधायक बनकर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने,यह उनकी लोकप्रियता का जीता-जागता उदाहरण है।पिता के व्यवसायिक जागीर होते हुए भी वे सुबह से लेकर देर रात तक किसान खुशहाल कैसे हो इसी सोच में रहते है।धरती पुत्र की राजनीति क्षेत्र में लोगो की उम्मीद बंधी हुई है।नेता का इतना सरल व सीधा होना भी घातक माना जाता है।आपसी लड़ाईयों से अपने पिता की तरह डूडी भी परहेज करते है।आपसी समझौता करवाने में विश्वास रखने वाले डूडी का राजनैतिक कद इतना ऊंचा माना जा रहा है कि वे राज्य के किसान नेताओ में गिने जाते है।डूडी ने कभी हालातों से समझौता नही किया।अपने क्षेत्र के ही नही राजस्थान के किसी गांव में आने वाले किसान का दुःख दर्द सुनकर उसे आश्वस्त कर उसका काम करने की तसल्ली देने में कभी कोताही नही बरतते ।रामेश्वर डूडी नोखा क्षेत्र के किसानों को नहर का पानी मिले, इसके लिए प्रयासरत है।जनपद के विकास में डूडी ने अथक प्रयास किये है।किसानों की बात को देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद हो या राज्य की विधानसभा ,किसी ना किसी माध्यम से आवाज पहुंचाई है।कमजोर ,दलित ,किसान के दर्द को बखूबी समझने वाले डूडी क्षेत्र के विकास पुरुष बन चुके है।राजनीति की लंबी पारी खेलने के लिए डूडी ने अपना समूचा जीवन किसानों के लिए समर्पित कर दिया है।स्व.जेठाराम डूडी कहा करते थे किसान तभी सुखी होगा,जब वह अपनी युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीक पर आधारित खेती से जोड़ेगा।
आज उन्ही की मेहनत और लगन से डूडी परिवार व्यवसाय में तरक्की की है।वे एक सच्चे किसान नेता थे।सच्चाई ,ईमानदारी ,मेहनत से उन्होंने अपने व्यवसाय की नींव रखी ।उन्ही के पद चिन्हों पर चलकर श्री रामेश्वर डूडी ने किसानों के लिए उनकी आवाज को अपनी आवाज बनाने का बीड़ा उठाया है।नोखा के इतिहास में धरती पुत्र रामेश्वर डूडी ने किसानों के लिए उनकी आवाज को अपनी आवाज बनाने का बीड़ा उठाया है।नोखा के इतिहास में धरती पुत्र रामेश्वर डूडी को शामिल करते हुए गौरव महसूस होता है।वर्तमान में भी राजस्थान की राजनीति में भी डूडी सक्रिय रूप से कोग्रेस पार्टी में समर्पित भाव से जुड़े हुवे है।पिछले विधानसभा चुनाव में हालांकि वह नोखा सीट से पराजित हुवे इसके बावजूद भी नोखा – बीकानेर में डूडी की टीम सक्रीय है। नोखा में इसी वर्ष होने वाले नगर पालिका चुनाव ओर बीकानेर जिले में पंचायत चुनाव में अहम भूमिका होगी।