बीकानेर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र विधान परिषद के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित होने पर शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ संजय बोथरा ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे संगठन को और भी मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने बताया कि शिवसेना के मेहुल सिंह टाक, इन्द्रचन्द बैद, महेन्द्र बैद, अरिहन्त नाहटा, किशोर शर्मा, व ऋषभ रांका आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।