Site icon OmExpress

राजस्थान संयुक्त कर्मचारी मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश व्यास भाजपा में हुए शामिल

जयपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कमेटी की प्रेरणा से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष, राजेंद्र राठौड़, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, आदि की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के परिवार में बीकानेर की महेश व्यास राजस्थान सहित कर्मचारी और मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। व्यास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ सबका विकास वाली भावना प्रभावित करती है समाज में गरीब लोगों का सहयोग करते हुए उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य पार्टी की विचारधारा के अनुरूप उनके द्वारा किया जाएगा। व्यास ने बताया की भाजपा परिवार का सदस्य बन के बाद बीकानेर की पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की रीति नीति का प्रमुखता से प्रचार किया जाएगा केंद्र सरकार की योजनाओं का आम जन के बीच अधिक प्रचार उनके द्वारा किया जायेगा।

Exit mobile version