Site icon OmExpress

राजस्थान सरकार की पहली सालगिरह पर मिलेगा लाखों किसानों को बड़ा तोहफा :गहलोत

– राजस्थान सरकार की पहली सालगिरह पर मिलेगा लाखों किसानों को बड़ा तोहफा, दीर्घकालीन कर्ज पर ब्याज में मिलेगी 5% छूट

जयपुर.अपने कार्यकाल की पहली सालगिरह पर गहलोत सरकार किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। कृषि ऋणों की तर्ज पर अब सरकार दीर्घकालीन ऋणों की ब्याज दरों पर भी सब्सिडी का ऐलान कर सकती है। इसके लिए सहकारिता विभाग ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा है जिसमें दीर्घकालीन ऋणों की ब्याज दर पर 5 % की छूट देने की मांग की है। मौजूदा समय में राज्य भूमि विकास बैंक किसानों को दीर्घकालीन ऋण वितरित करते हैं।

इसके अलावा अपेक्स बैंक भी अपने कुल पोर्टफोलियो के 5 % के बराबर दीर्घकालीन ऋण बांटता है। लेकिन दीर्घकालीन ऋणों पर किसानों को 13 से 14 प्रतिशत तक का ब्याज देना पड़ता है। इस ब्याज दर पर सरकार किसी तरह की सब्सिडी भी नहीं देती। जबकि अल्पकालीन कृषि ऋणों पर राज्य सरकार व केंद्र सरकार ब्याज में कुल 7% की सब्सिडी देती है। लेकिन किसानों को दीर्घकालीन ऋणों के लिए सरकार को बाजार दर पर ही ब्याज चुकाना पड़ता है। इसके अलावा दीर्घकालीन ऋणों के बदले सरकार किसानों की जमीन भी रहन रखती है। दीर्घकालीन ऋणों किसान को आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए दिए जाते हैं। इसमें किसान खेती के लिए कृषि उपकरण खरीद सकता है, खेत में मेढ़ का निर्माण कर सकता है।

Exit mobile version