Site icon OmExpress

राजस्थान सरकार के  पुलिस मुख्या ओर आलाधिकारी बीकानेर में दो दिन करगे प्रवास

बीकानेर ,( ओम एक्सप्रेस ) । राजस्थान सरकार के पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारी 6 अगस्त को बीकानेर में रहेंगे । पुलिस महकमे के मुखिया एम.एल. लाठर 5 अगस्त को सायं ही पहुंच जाएंगे। अन्य कुछ एडीजीपी भी 6 अगस्त की सुबह तक बीकानेर पहूंच जाएंगे। इसी को लेकर बीकानेर पुलिस विभाग में तैयारियां तेज हो गयी है। ज्ञात रहे कि डीजीपी एम एल लाठर पहली बार बीकानेर आ रहे है। लाठर पांच अगस्त को बीकानेर रेंज पुलिस की समीक्षा करेंगे वही 6 अगस्त को पुलिस के आला अधिकारीयों के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेंगे। इससे पहले लाठर राजस्थान के सभी रेंज में एक एक रिव्यू बैठक कर चुके है । इस बैठक में बीकानेर में पुलिस अधीक्षक रह चुके कुछ आला अधिकारी भी इस बैठक में जो बीकानेर रेंज में होनी है में शामिल हो रहें हैं । उसी को लेकर बीकानेर पुलिस प्रशासन अधिक मुस्तेद हो गया है।

Exit mobile version