Site icon OmExpress

राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ बी डी कल्ला के जन्मदिन पर शिक्षा की जागृति को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने जरूरतमंद बच्चों को सामग्री वितरण की

बीकानेर, ( ओम एक्सप्रेस ) शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी बी ब्लॉक पश्चिम विधानसभा के अध्य्क्ष सुमित कोचर ने राजस्थान सरकार के भूजल, कला साहित्य मंत्री डॉ बी डी कल्ला के जन्मदिन पर शहर ने जरूरतमन्द बच्चों को शिक्षा की जागृति को लेकर सामग्री वितरण की। आयोजन में मौजूद शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चोधरी ने बताया कि मंत्री जी के जन्मदिन पर तुलसी सर्किल के पास गायों को गुड़ व हराचारा खिलाया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचना प्रधोगिक विभाग) सदस्य व जिला संयोजक जयदीपसिंह जावा ने कहा कि आज है समाज मे शिक्षा की जागृति बहुत जरूरी है और जीवन के निर्माण में शिक्षा का अमूल्य योगदान है। आज के आयोजन में ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर, सचिव मनोज चोधरी, कांग्रेस प्रदेश सदस्य(सु.प्रो.वी.) जयदीपसिंह जावा, राजस्थान कांग्रेस आईटी सेल के विधानसभा कॉर्डिनेटर चित्रेश गहलोत, सहसंयोजक सुमित जोशी, सेवादल के हंसराज बिश्नोई,पारस कोचर, बिश्नाराम गोदारा, वैभव मनोत, कार्तिक कोचर, सुकान्त व्यास, आदेश जेन, मेघराज तँवर सहित अन्य शामिल रहे।

Exit mobile version