Site icon OmExpress

राजस्थान सरकार ने उठाए सख्त कदम देखे ओम एक्सप्रेस न्यूज़

जयपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अब अन्य राज्यों से राजस्थान में आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें 15 दिन के लिए होम क्वारंटाइन होना होगा और साथ ही इसका शपथ पत्र भी देना होगा। वहीं राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सार्वजनिक तौर पर त्योहारों को मनाने पर भी पाबंदी लगा दी है। अब होली पर भी सार्वजनिक तौर पर रंग खेलने की पाबंदी रहेगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते मामलों और नए स्ट्रेन के मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चिंता जताई है। साथ ही आम लोगों को कोई भी लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है। सीएम गहलोत ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक देश के 18 राज्यों में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के कोरोना स्ट्रेन मिले हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि नए स्ट्रेन मिलना चिन्ताजनक है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ये नए स्ट्रेन वाले वायरस तेजी से फैलते हैं। लिहाजा ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है। सीएम ने आम लोगों को सावचेत करते हुए कहा कि वे कोई भी लापरवाही नहीं बरतें अन्यथा इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। सीएम गहलोत ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि अन्य राज्यों में नए स्ट्रेन वाले वायरस न फैलें इसके लिए भी राज्यों को जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है। सीएम ने प्रदेश में इस सम्बन्ध में किए गए प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान में दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए 72 घंटे की अवधि की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूरी की गई है। इतना ही नहीं बिना टेस्ट के आने वाले यात्रियों को 15 दिन

Exit mobile version