Site icon OmExpress

राजस्थान सरकार ने किए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

– 8 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं. आईपीएस पी रामजी को जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है

जयपुर। Rajasthan IPS Transfer List: राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20 अधिकारियों के शनिवार को तबादले (Transfer) किए. इसके तहत 8 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं. कार्मिक विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार आईपीएस पी रामजी को जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है. इस पद से नवज्योति गोगोई को हटाकर जोधपुर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है. वहीं, बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार को महानिरीक्षक (एटीएस) पद पर तैनात किया गया है. आईपीएस ओमप्रकाश को बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है. तबादलों के तहत सत्येंद्र सिंह अब उपमहानिरीक्षक (एसओजी) होंगे. इसी तरह हनुमानगढ़, जैसलमेर, भरतपुर, चुरू, नागौर, चित्तौड़गढ़, टोंक और भिवाड़ी (अलवर) के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं.

20 IPS अफसरों के तबादले_*

पी रामजी- महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज
नवज्योति गोगोई- पुलिस कमिश्नर,जोधपुर
प्रफुल्ल कुमार- IG, एटीएस जयपुर
ओमप्रकाश- IG, बीकानेर रेंज
सत्येंद्र सिंह- DIG, SOG जयपुर
हरेंद्र कुमार महावर- DIG, SSB, जोधपुर
राजेश सिंह- DIG, पुलिस रेलवे जयपुर
प्रीति जैन- SP, चित्तौड़गढ़
अजय सिंह- SP, हनुमानगढ़
डॉ.रामेश्वर सिंह- SP, भरतपुर
भंवर सिंह नाथावत- SP, जैसलमेर
गौरव यादव- SP, SOG जयपुर
राममूर्ति जोशी- SP, नागौर
अभिजीत सिंह- SP, CID जयपुर
दिगंत आनंद- SP, चूरू
वंदिता राणा- पुलिस उपायुक्त,पश्चिम जोधपुर शहर
शांतनु कुमार सिंह- SP, भिवाड़ी अलवर
देवेंद्र कुमार विश्नोई- कमांडेंट, 5वीं बटालियन, RAC,जयपुर
मनीष त्रिपाठी- SP, टोंक
नारायण टोगस- पुलिस उपायुक्त, क्राइम जयपुर कमिश्नरेट

Exit mobile version