Site icon OmExpress

राजस्थान से कांग्रेस का हर मोर्चे पर फतेह का शंखनाद, भाजपा को चुनौती : हेम शर्मा

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन का बिगुल राजस्थान के बीकानेर संभाग के कार्यकर्ता के सम्मेलन बजाया गया। इस मुद्दे पर पार्टी के एक संदेश पर कार्यकर्ताओं को जेल जाने को तैयार रहने की हामी भरवाई गई। यही नहीं राजस्थान में 2023 का विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल भी राजस्थान की धरती से ही बजाया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य के सभी संभागों में यह संदेश देने जा रहे हैं। इसका आगाज बीकानेर और जोधपुर से किया है। राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त करने के पूरे प्रकरण से संभागवार कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया जा रहा हैं। राजस्थान सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव गांव, ढाणी ढाणी देने और योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को देश में लोकतंत्र के हालात, मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय कांग्रेस की व्यूह रचना, विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी के सूत्र देकर गए हैं। बीकानेर के मंत्रियों और संभाग के नेताओं ने एक ही स्वर में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के खिलाफ आंदोलन करने और अगले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस की वापस के लिए कार्यकर्ताओं को एक एकजुट होने का संदेश दिया है। कांग्रेस पर आए संकट के दौर में संघर्ष की तैयारी कांग्रेस पार्टी के संभाग सम्मेलन के जरिए की जा रही है। वहीं चुनाव में अभी से कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया गया है। इस सम्मेलन के दौरान संभाग के नेताओं ने एक एक करके मुख्यमंत्री से भेंट की। अपनी बात कही और रिपोर्ट भी दी। नि:संदेह गहलोत की यह व्यूह रचना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बनने वाली है।

Exit mobile version