रिपोर्ट ओम एक्सप्रेस जयपुर राजस्थान।
सीकर।राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को भी कोरोना संक्रमण की बढ़ती नजर आई। आज भी सुबह सुबह जिले के तीन ओर लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से दो खंडेला और एक लक्ष्मणगढ़ निवासी है। खंडेला में मिले दो लोगों में एक खंडेला का 45 वर्षीय अधेड़ तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिले दुल्हेपुरा निवासी शख्स के साथ 11 मई को मुंबई से बस में लौटा था। जबकि बामनवास गांव का 35 वर्षीय युवक इसी दिन मुंबई से किसी ट्रक में सवार होकर गांव पहुंचा था। वहीं, लक्ष्मणगढ़ में मिला युवक भी दिल्ली के चांदनी चौक से एक ट्रक में बैठकर 14 मई को कस्बे में पहुंचना सामने आया है। जिसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे रात को ही होम क्वारेंटीन कर अगले ही दिन उसकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए थे। तीनों लोगों की रिपोर्ट के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके परिजनों को होम आइसोलेट कर उनकी ट्रेवल हिस्ट्री निकालकर कॉन्टेक्ट में आए लोगों को आइसोलेट करना शुरू कर दिया है। प्रभावित क्षेत्र को सेनेटाइज करने के साथ लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

30 हुआ आंकड़ा

आज के कोरोना पॉजिटिव के साथ सीकर में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 30 हो गया है। जिनमें सबसे ज्यादा संक्रमित खंडेला में 9 हो गए हैं। वहीं, लक्ष्मणगढ़ का यह तीसरा मामला है। लक्ष्मणगढ़ में इससे पहले हमीरपुरा का बुजुर्ग और सांखू गांव की एक एएनएम कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।