Site icon OmExpress

राजस्व मंडल की ओर से जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल सम्मानित


बीकानेर, । राजस्व मंडल की ओर से अजमेर में आयोजित त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय निर्णय लेखन कार्यशाला के अंतिम दिन शुक्रवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने उन्हें यह सम्मान दिया।
समारोह में राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों के लिये आयोजित सर्वश्रेष्ठ निर्णय प्रतियोगिता-2021 में संभाग स्तर श्रेणी की प्रविष्टियों में चयनित होने पर कलाल को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। उन्हें यह प्रमाण पत्र सिरोही के जिला कलेक्टर के तौर पर प्रस्तुत प्रविष्ठि के आधार पर दिया गया।

Exit mobile version