Site icon OmExpress

राजीव युथ क्लब, बीकानेर की पहल 3 हजार किट तैयार की

बीकानेर/राजीव युथ क्लब, बीकानेर की पहल
राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत और बीकानेर पश्चिम से विधायक और राजस्थान के ऊर्जा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला की प्रेरणा से जरूरतमंद ग़रीब परिवारों

को निःशुल्क राशन सामग्री का वितरण कार्य
इसके तहत राजीव युथ क्लब ने अपने सदस्यों की सहायता से फंड एकत्रित करके लगभग 3000 कि तैयार किये है जिनमे आटा, दाल, चावल, तेल, मिर्ची, नमक, चीनी, चाय पत्ती, और हाथ धोने की साबुन है।
4 आदमियों के परिवार को मानते हुवे उनके लिए एक महीने की राशन सामग्री की व्यवस्था इस एक किट मे होगी। जिन्हें वार्ड प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा पहुचाया जा रहा है।

जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने ऐसी ही सामग्री से भरी गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर वितरण के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर राजीव युथ क्लब के सदस्यों की टीम भी उपस्थित थी।

राजीव युथ क्लब की कोशिश है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत साहब और ऊर्जा मंत्री बी.डी.कल्ला की मंशा के अनुरूप 21 दिन के लोक डाउन मे कोई भी भूखा ना रहे।

जिला प्रशासन भी इसके लिए अपने स्तर पर कार्य कर रहा है।
और भी स्वयंसेवी संस्थाएं ऐसे पुनीत काम मे लगी हुई है।
अनिल कल्ला राजीव युथ क्लब अध्यक्ष ने सभी सहयोगियों ,भामशाओ को हार्दिक धन्यवाद दिया ओर कहा चाहता हुँ जिनके सहयोग से मानव सेवा का ये पुनीत कार्य हो रहा है।

Exit mobile version