Site icon OmExpress

राजू तिवारी प्रदेश लोजपा अध्यक्ष बने

पटना , ( अनमोल कुमार ) – ओम एक्सप्रेस
लोक जनतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान आज प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजू तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया ।
लोजपा का बगावत दिलचस्प मोर पर पहुंच चुका है आज पारस गुट की बैठक है जिसने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा । वहीं दूसरी ओर चिराग गुट न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है ।
एक तरफ जहां पारस गुट ने चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष निष्कासित कर दिया है वही दूसरी ओर चिराग ने इसे असंवैधानिक बताते हुए पांचो बागी सांसदों को निष्कासित कर दिया है ।

मुजफ्फरपुर मे चिराग समर्थक कुंदन कुमार ने पशुपति पारस और प्रिंस राज सांसद पर आईपीसी की धारा 406, 420 और 34 के साथ मुकदमा दर्ज कर दिया है जिसने निजी स्वास्थ्य के लिए धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है l अधिवक्ता कमलेश कुमार ने बताया कि आरोप सिद्ध होते हैं 3 साल की सजा हो सकती है ।इसकी सुनवाई 21 जून को होगी ।

Exit mobile version