Site icon OmExpress

राज्यपाल मिश्र ने जस्टिस श्री पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

जयपुर, । राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को यहां राजभवन में जस्टिस श्री पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्री मिथल ने हिन्दी भाषा में शपथ ली। 
समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने जस्टिस श्री मिथल को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब चन्द कटारिया, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं जस्टिस श्री मिथल के परिजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version