वहीं अजमेर संभाग के लिए भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेडिय़ा और शाहपुरा विधायक कैलाश चंद मेघवाल को मनोनीत किया। भरतपुर संभाग के लिए टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, अलवर विधायक संजय शर्मा को मनोनीत किया। जोधपुर संभाग के लिए पाली सांसद पीपी चैधरी और सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास को मनोनीत किया है। उदयपुर संभाग के लिए चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी और राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी को मनोनीत किया। कोटा संभाग के लिए रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर और कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा को मनोनीत किया।
राज्यपाल सहायता कोष कमेटी के फंड संग्रहण और सलाह के लिए सदस्य मनोनीत

