Site icon OmExpress

राज्यसभा सांसद जांगड़ा का बीकानेर में भव्य स्वागत

बीकानेर, । हरियाणा से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बीकानेर आगमन पर बीकानेर सुथार समाज ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया । श्री विश्वकर्मा सूत्रधार संपति ट्रस्ट बीकानेर के महासचिव निमेष सुथार ने बताया कि निजी दौरे पर बीकानेर पधारे सांसद जांगड़ा का बीकानेर के सुथार समाज ने योग पीठ, अंत्योदय नगर में सहृदय स्वागत व अभिनंदन किया । ट्रस्ट के अध्यक्ष राधा किशन मांडन ने समाज बंधुओं का परिचय सांसद महोदय से कराया। माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सांसद जांगड़ा व अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
सांसद जांगड़ा ने अपने विचार समाज के साथ साझा किए व समाज को जागरूक व संगठित रहने की महता पर जोर दिया। साथ ही सम्पूर्ण ओ बी सी समाज को एक होकर अपनी हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। फरवरी माह में जयपुर में समाज का बड़ा सम्मेलन करने की बात कही व समाज से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की मांग की।
जांगड़ा के साथ उनकी पत्नी, पुत्री व दामाद दिनेश जांगड़ा, सतीश जाले, आदि का सानिध्य रहा ।
पार्षद वीरेंद्र करल, ओबीसी जिलाध्यक्ष बीजेपी भंवर जांगिड, उपाध्यक्ष लाल चंद खोखा, कोषाध्यक्ष शिव शंकर जांभड, महेश बामणिया विश्वकर्मा सूत्रधार सामूहिक विवाह समिति के संरक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैयालाल बरड़वा, अध्यक्ष शिव प्रकाश डोयल, वरिष्ठ समाजसेवी अरुण कुलरिया, प्रभु दयाल बरड़वा, बीडीओ नारायण जांभड, छगनलाल छडिया, जगदीश माकड़, रतनलाल मांडन, पवन माकड, ओम विश्वकर्मा, मघाराम माकड़, सतपाल जांगिड, हेमंत जांगिड, बाबूलाल मोटियार, शंकर बूढ़ड, गोपाल कुलरिया, शंकर नागल, बाबूलाल करल, आदि व अन्य मौजीज व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
इसके बाद अलग अलग स्थानों पर सांसद जांगड़ा का स्वागत समाज बंधुओं द्वारा किया गया।

Exit mobile version